BPSC Civil Judge 2026: 173 पदों पर भर्ती, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी
Type Here to Get Search Results !

BPSC Civil Judge 2026: 173 पदों पर भर्ती, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी

0


अगर आप भी कानून यानि (Law) की पढ़ाई कर चुके हैं तो न्यायपालिका में करियर बनाने का शानदार मौका आया हैं, इसलिए आप BPSC Civil Judge 2026 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2026 के माध्यम से सिविल जज जूनियर डिवीजन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 173 पदों पर सिविल जज की भर्ती की जाएगी। आपको याद दिला दे कि आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 18 मार्च 2026 तक चलने वाली । सभी इच्छुक उम्मीदवार BPSC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

इस लेख में हम आपको BPSC Civil Judge 2026 भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है जैसेकि योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन करने का तरीका को आसान हिंदी भाषा में बताएंगे।



BPSC Civil Judge 2026 Important Update 



परीक्षा का नाम - 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा
आयोग - बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
पद - सिविल जज (Junior Division)
कुल पद कि संख्या - 173
आवेदन कि आरम्भ तिथि - 25 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026
आवेदन करने का मोड - ऑनलाइन



BPSC Civil Judge 2026 Vacancy Details


इस भर्ती विज्ञापन में कुल 173 पद को घोषित किया गए हैं। जो कि विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का आरक्षण भी रखा गया है। इस तरह कुल 173 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। 

श्रेणीवार पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है:

सामान्य (UR) – 69
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 17
अनुसूचित जाति (SC) – 28
अनुसूचित जनजाति (ST) – 2
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) – 36
पिछड़ा वर्ग (BC) – 21



BPSC Civil Judge 2026 के लिए योग्यता


अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए ।

किसी भी उम्मीदवार के पास LLB (Law Graduate) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही यह डिग्री बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ही होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम 3 साल का वकालत का अनुभव भी होना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि यह अनुभव राज्य बार काउंसिल में पंजीकरण की तारीख से ही गिना जाएगा। 


BPSC Civil Judge 2026 के लिए आयु सीमा


इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। 

न्यूनतम आयु – 22 वर्ष
अधिकतम आयु – 35 वर्ष (पुरुष)
अधिकतम आयु – 40 वर्ष (महिला)



BPSC Civil Judge 2026 चयन प्रक्रिया


BPSC Civil Judge परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार का अंतिम चयन मेन परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर किया जाएगा। 

1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

इस कि परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार कि होती है। इसमें सामान्य अध्ययन और कानून से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

2. मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

यह चयन का दूसरा स्तर और इसमें लिखित (Descriptive) परीक्षा आयोजित कि जाती है जिसमें कई विषयों पर उम्मीदवार को विस्तृत उत्तर लिखने होते हैं।

3. इंटरव्यू (Interview)

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।



BPSC Civil Judge 2026 आवेदन शुल्क


आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए लगभग ₹100 निर्धारित किया गया है। आप शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है। 


BPSC Civil Judge 2026 में आवेदन कैसे करें


अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और साथ इस बात का ध्यान रखे कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सही से भरना जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। 

1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

2. Civil Judge Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें

3. नए उम्मीदवार है तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें

4. उसके बाद लॉगिन करके आवेदन के फॉर्म को भरें


5. उसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यताओ को दर्ज करें

6. सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करें

7. आवेदन शुल्क जमा करें

8. फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें



BPSC Civil Judge 2026 परीक्षा की तैयारी कैसे करें


अगर आप इस परीक्षा को पास करना चाहते हैं तो आपको सही रणनीति के साथ तैयारी करनी होगी।

1. सिलेबस को समझें

सबसे पहले परीक्षा के पूरे सिलेबस को अच्छी तरह से समझें ले ।

2. Bare Acts पढ़ें

ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा के लिए Bare Acts पढ़ना बहुत जरूरी होता है।

3. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें

पिछले वर्षो के प्रश्न पत्रों को देखें और उन्हें हल करें इससे आपको परीक्षा का पैटर्न समझने में मदद मिलेगी।

4. लिखने की प्रैक्टिस करें

मुख्य परीक्षा में Descriptive उत्तर लिखने होते हैं इसलिए आपको लिखने की नियमित प्रैक्टिस करनी चाहिए ।

5. मॉक टेस्ट जरूर दें

नियमित मॉक टेस्ट देने से आपकी स्पीड और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगा ।


BPSC Civil Judge बनने के फायदे


सिविल जज बनना सिर्फ एक सरकारी नौकरी नहीं बल्कि एक सम्मानजनक पद होता है। इसके कई फायदे हैं इस पद पर कार्य करते हुए आप समाज में न्याय और कानून की व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जैसे कि 

समाज में बहुत सम्मान मिलता 
अच्छा वेतन और सुविधाएं मिलती है 
न्याय व्यवस्था में योगदान देने का मौका मिलता है 
सुरक्षित और स्थायी करियर होता है 



निष्कर्ष


BPSC Civil Judge 2026 भर्ती कानून की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से बिहार में 173 सिविल जज पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चलेगी, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन कर देना चाहिए। 

अगर आप न्यायपालिका में करियर बनाना चाहते हैं तो अभी से तैयारी शुरू करें। सही रणनीति, नियमित पढ़ाई और लगातार अभ्यास के साथ आप इस प्रतिष्ठित परीक्षा को जरूर पास कर सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages