अगर आप भी उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही हैं, तो UP Anganwadi Bharti 2026 आपके लिए एक अच्छा अवसर लेकर आया है। उत्तर प्रदेश राज्य के कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें सभी योग्य महिला उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकती हैं।
इस लेख में हम आपको UP Anganwadi Vacancy 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी को सरल हिंदी में बताएंगे—जैसे कि योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी, चयन प्रक्रिया और सभी जरूरी दस्तावेज।
UP Anganwadi Bharti 2026 क्या है?
UP Anganwadi Bharti उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (ICDS) के द्वारा निकाली जाने वाली भर्ती है। इस विभाग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और साथ ही शहरी क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, उनके स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सभी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करना होता है।
हाल ही में जारी अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सभी इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आपको बताते चले कि यह भर्ती विशेष रूप से महिलाओं के लिए ही होती है और इसमें स्थानीय ग्राम सभा या फिर वार्ड की महिला उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता दी जाती है।
UP Anganwadi Vacancy 2026 – पदों का विवरण
UP Anganwadi Bharti के अंतर्गत आमतौर पर निम्न पदों पर भर्ती की जा कई जानी है उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सैकड़ों पदों पर भर्ती निकाली गई है और कुल मिलाकर हजारों पदों को भरने की योजना सरकार कि तरफ से है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker)
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
आंगनवाड़ी सहायिका
सुपरवाइजर (कुछ भर्तियों में)
UP Anganwadi Bharti 2026 के लिए योग्यता
उम्मीदवार को कम से कम 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में 12वीं पास महिला उम्मीदवार को ही प्राथमिकता दी जाती है। और सभी आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिल जाती है। केवल उत्तर प्रदेश कि महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं महिला उम्मीदवार उसी ग्राम सभा या वार्ड की निवासी होनी चाहिए जहाँ के लिए वो आवेदन करने जा रही हो ।
आयु सीमा -
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
UP Anganwadi Worker Salary 2026
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार की ओर से मानदेय दिया जाता है। अलग-अलग पदों के लिए सैलरी अलग हो सकती है। कुछ सूत्रों के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय लगभग ₹4500 से ₹8000 तक के बीच हो सकता है, जो कि सरकारी नियमों के अनुसार कभी भी बदल सकता है।
इन पदों का मासिक वेतन निम्नलिखित हैं :-
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ₹6,000 – ₹8,000
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ₹6,000 तक
आंगनवाड़ी सहायिका ₹3,000 – ₹4,000
UP Anganwadi Bharti 2026 चयन प्रक्रिया
UP Anganwadi भर्ती में सामान्यतः कोई लिखित परीक्षा नहीं होती हैं । लेकिन चयन निम्न चरणों में के द्वारा किया जाता है आपका चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होंगी है।
1. मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है
2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
3. अंतिम चयन सूची जारी
UP Anganwadi Bharti 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
सभी महिला उमीदवारो को ऑनलाइन आवेदन करते समय कुछ जरुरी दस्तावेज को अपलोड करने पड़ सकते हैं ताकि इन दस्तावेजों की मदद से उम्मीदवार का सत्यापन आसानी से किया जा सके है।
10वीं / 12वीं की मार्कशीट
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
UP Anganwadi Bharti 2026 में आवेदन कैसे करें?
अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें और ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि जिलेवार अलग-अलग हो सकती है, इसलिए आप समय रहते आवेदन कर दे ।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “UP Anganwadi Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपने जिले का चयन करें।
4. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरें।
5. सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
6. फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
UP Anganwadi Bharti 2026 के फायदे
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कि नौकरी महिलाओं के लिए कई मायनों में लाभदायक मानी जाती है। इस नौकरी के माध्यम से महिलाएं अपने गांव या वार्ड में रहने वाले सभी जरुरी बच्चों के पोषण और शिक्षा से जुड़े कार्य करती हैं।
स्थानीय स्तर पर नौकरी का अवसर
आपको समाज सेवा करने मौका मिलता है
बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य में योगदान
सरकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलता हैं
भविष्य में प्रमोशन की संभावना भी बनी रहती हैं
UP Anganwadi Bharti 2026 क्यों महत्वपूर्ण है?
आंगनवाड़ी केंद्र भारत की ICDS (Integrated Child Development Services) योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण, टीकाकरण और प्रारंभिक शिक्षा जैसी सुविधाएं दी भी जाती हैं।
इसलिए सरकार द्वारा समय-समय पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती जाती है ताकि हर गांव तक ये सेवाएं आसानी से पहुंच सकें।
निष्कर्ष
UP Anganwadi Bharti 2026 उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए एक अच्छा रोजगार अवसर है। अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और अपने क्षेत्र में सरकारी काम करना चाहती हैं, तो यह भर्ती आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।
इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया आसान है और चयन मेरिट के आधार पर होता है। इसलिए यदि आप पात्र हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करें।
Post a Comment
0 Comments