UPSSSC Vacancy 2026: यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती में 402 पदों पर आवेदन शुरू, पूरी जानकारी हिंदी में
Type Here to Get Search Results !

UPSSSC Vacancy 2026: यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती में 402 पदों पर आवेदन शुरू, पूरी जानकारी हिंदी में

0


अगर आप भी उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 2026 में एक नई भर्ती निकाली है, जो सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग तकनीशियन (Assistant Boring Technician) के पदों के लिए निकली गई है। इसमें कुल पदों कि संख्या 402 हैं, और आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका होने वाला है जो 10वीं पास हैं और आईटीआई या संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट रखते हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट में हम UPSSSC Vacancy 2026 की पूरी जानकारी को आसान हिंदी भाषा में कवर करने वाले है जैसे योग्यता, आयु सीमा, आवेदन कैसे करें, फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी और महत्वपूर्ण तारीखें। साथ ही, लेटेस्ट अपडेट के लिए रेफरेंस लिंक भी देंगे। तो चलिए शुरू करते हैं!

UPSSSC क्या है और यह भर्ती क्यों खास है?

UPSSSC यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार कि ग्रुप बी और सी स्तर की नौकरियों के लिए भर्ती करता है। यह आयोग PET (Preliminary Eligibility Test) के आधार पर हर साल कई भर्तियां को निकालता है। साल 2026 में निकली गई यह भर्ती सिंचाई विभाग के लिए है, जहां बोरिंग टेक्निशियन का काम ट्यूबवेल, नलकूप और सिंचाई से जुड़े उपकरणों की मरम्मत और मेंटेनेंस का होता है। जैसा कि उमीदवारो को पता हैं कि सरकारी नौकरी में स्थिरता, अच्छी सैलरी, पेंशन और साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं, इसलिए लाखों युवा इन भर्तियों का इंतजार करते हैं।

इस बार कुल 402 पदों पर भर्ती निकली गई हैं, जिसमें विभिन्न कैटेगरी के रिजर्वेशन भी शामिल किए गए हैं। अगर आप भी ग्रामीण इलाकों से हैं या टेक्निकल फील्ड में इंटरेस्ट रखते हैं, तो यह पद आपके लिए एक परफेक्ट जॉब है।

UPSSSC Vacancy 2026 पदों की संख्या 


UPSSSC ने सहायक बोरिंग तकनीशियन के कुल 402 पद घोषित किए हैं। आपको बताते चले कैटेगरी के अनुसार वितरण इस प्रकार है:

- अनारक्षित (UR): 163 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 40 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 107 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 82 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 10 पद

यह संख्या आरक्षण नियमों के अनुसार दी गई है, और अगर कोई इसमें कोई बदलाव होता है तो ऑफिशियल नोटिफिकेशन में आपको अपडेट किया जाएगा।

UPSSSC Vacancy 2026 योग्यता और पात्रता


इस भर्ती के लिए आपको सिर्फ बेसिक क्वालिफिकेशन कि जरुरत है, लेकिन कुछ मामलो मे स्पेशल टेक्निकल क्वालिफिकेशन कि जरुरत हैं।

1) हाई स्कूल (10वीं कक्षा) या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए।
2) इसके अलावा निम्न में से कोई एक होना अनिवार्य है: 3) सरकारी आईटीआई या किसी भी के सरकारी तकनीकी केंद्र से नालकूप मैकेनिक कोर्स मे सर्टिफिकेट होना चाहिए ।
4) आईटीआई से मशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन या टर्नर ट्रेड में कम से कम 2 साल का कोर्स।
5) NCVT (भारत सरकार) से इन ट्रेडों में 3 साल का राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) होना चाहिए ।

UPSSSC Vacancy 2026 आयु सीमा


- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष (1 जुलाई 2026 के अनुसार)
- आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS आदि) के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी, जैसे SC/ST को 5 साल, OBC को 5 साल आदि।

PET स्कोर जरूरी: सभी उम्मीदवारो का चयन PET 2025 के स्कोर के आधार पर ही होगा। जिनका PET में स्कोर जीरो या नेगेटिव है, वे इस पद के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे।

UPSSSC Vacancy 2026 Important Dates 


1) आवेदन शुरू होने की तारीख: 15 अप्रैल 2026
2) आवेदन की अंतिम तिथि: 5 मई 2026
3) फीस जमा और फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि: 12 मई 2026


UPSSSC Vacancy 2026 आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड


1. UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. अगर पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें।
3. लॉगिन करें और सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 का फॉर्म चुनें।
4. फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, PET स्कोर आदि को भरें।
5. फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स (10वीं मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, PET स्कोरकार्ड) को अपलोड करें।
6. आवेदन फीस 25 रुपये ऑनलाइन माध्यम से ही करें (आप किसी ऑनलाइन तरीके से जैसे कि डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से फीस का भुगतान कर सकते हैं )।
7. फॉर्म सबमिट करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

नोट: फीस सिर्फ 25 रुपये है, जो बहुत कम है। सभी कैटेगरी के लिए समान है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)
सभी वर्गों के लिए: 25 रुपये

UPSSSC Vacancy 2026 सिलेक्शन प्रोसेस – कैसे होगा चयन?


सभी उम्मीदवारो का चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी:

1. प्रारंभिक चयन मे आपका UPSSSC PET 2025 के अंकों के आधार पर होगा । इसलिए आपका अच्छा PET स्कोर होना जरूरी होता है।
2. मुख्य परीक्षा के चरण मे अच्छा प्रदर्शन करने वालों की मेरिट लिस्ट बनेगी।
3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी हो सकता है।

इस परीक्षा के लिए परीक्षा के सिलेबस में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, मैथ्स और टेक्निकल सब्जेक्ट (मैकेनिकल/फिटर आदि) शामिल होंगे। तैयारी के लिए पिछले साल के पेपर और PET स्कोर पर अच्छे से फोकस करें।

सैलरी और अन्य सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-2 (7वें वेतन आयोग) के अनुसार ही सैलरी मिलेगी इनमें आप को और भी अन्य सुविधाएं भी मिलेगी जैसे कि बेसिक पे: 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक और साथ ही DA, HRA, TA और अन्य भत्ते अलग से मिलेंगे। जैसा कि सरकारी नौकरी में प्रमोशन, पेंशन और जॉब सिक्योरिटी भी मिलती है।

महत्वपूर्ण टिप्स और सलाह

1. जल्दी आवेदन करें, लास्ट डे पर वेबसाइट हैंग हो सकती है।
2. PET 2025 स्कोर अच्छा रखें, क्योंकि यह मुख्य परीक्षा के आधार पर होंगी है।
3. ऑफिशियल नोटिफिकेशन को डाउनलोड जरूर करें।
4. तैयारी के लिए अच्छी किताबें जैसे अरिहंत, किरण प्रकाशन आदि को यूज करें।
5. अगर कोई डाउट हो तो UPSSSC हेल्पलाइन या वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं ।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages