UPSSSC Pharmacist Exam 2026: 21 जून को होगी परीक्षा, जानें पूरी भर्ती डिटेल हिंदी में
Type Here to Get Search Results !

UPSSSC Pharmacist Exam 2026: 21 जून को होगी परीक्षा, जानें पूरी भर्ती डिटेल हिंदी में

0


अगर आप सरकारी नौकरी के साथ फार्मेसी फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो UPSSSC Pharmacist Exam 2026 आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। हाल ही मे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट (भेषजिक) भर्ती की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। अब इस भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के बीच तैयारी तेज हो चुकी हैं। हाल ही मे आयोग द्वारा नोटिस के अनुसार आपको मुख्य परीक्षा 21 जून 2026 रविवार के दिन को आयोजित की जाएगी। आप को बताते की इस भर्ती अभियान के तहत कुल 560 पदों पर नियुक्ति की होने वाली हैं।

इस लेख में हम आपको UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 से जुड़ी हर छोटी बढ़ी जरूरी जानकारी आसान हिंदी में बताने जा रहे हैं जैसे कि एग्जाम डेट, वैकेंसी, योग्यता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, सैलरी, चयन प्रक्रिया और तैयारी की रणनीति। अगर आप इस भर्ती के लिए गंभीर हैं।

UPSSSC Pharmacist Exam 2026 Latest Update


UPSSSC ने हाल ही मे आयोग द्वारा जारीफार्मासिस्ट भर्ती की मुख्य परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार भेषजिक (Pharmacist) मुख्य परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह उन अभ्यर्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो इस भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयारी करते हैं नोटिस के अनुसार यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 01-परीक्षा/2026 से संबंधित होने वाली है। इसका मतलब साफ है अब आपके पास समय कुछ ज्यादा नहीं बचा है इसलिए हर दिन की तैयारी आपके चयन की संभावना को बढ़ा सकती है।

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 Overview


भर्ती संस्था: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नाम: भेषजिक / Pharmacist
कुल पद: 560
परीक्षा प्रकार: मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा तिथि: 21 जून 2026
परीक्षा मोड: लिखित परीक्षा

image Source : UPSSSC 

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026: कितने पद हैं?


यह वैकेंसी संख्या उन लाखों उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है जो काफ़ी लंबे समय से फार्मासिस्ट के पद के लिए सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे थे। हालांकि इस बार 560 पदों पर विज्ञापन आया जो की कोई छोटी संख्या नहीं है सही रणनीति के साथ आपकी चयन की संभावना बन सकती है। इस भर्ती विज्ञापन में कुल 560 पद जारी किए गया हैं। जिसका श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है: 

अनारक्षित (UR): 224 पद
ओबीसी (OBC): 151 पद
ईडब्ल्यूएस (EWS): 56 पद
एससी (SC): 118 पद
एसटी (ST): 11 पद

UPSSSC Pharmacist Exam 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?


फार्मासिस्ट के पद पर आमतौर पर उन उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका मिलेगा जिनके पास फार्मेसी में डिप्लोमा या इससे संबंधित कोई योग्यता होती है। उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 के अनुसार काफ़ी अच्छे अंक होने आपके पास होने चाहिए 


UPSSSC Pharmacist Selection Process 2026


इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन PET स्कोर के आधार पर ही किया जाएगा। इस विज्ञापन भर्ती के अनुसार आपके पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में प्राप्त स्कोर के आधार पर ही सभी उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसलिए यदि आप केवल पढ़ाई पर निर्भर करते हैं तो सिर्फ पढ़ाई करने से ऐसा कुछ नहीं होने वाला आपको इस भर्ती को क्लियर करने के लिए सही रण नीति का पालन करना होगा तो आपकी सफलता की संभावना और बढ़ जाएगी। इस भर्ती विज्ञापन में आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के कई चरणों से गुजरना पड़ेगा जो की निम्नलिखित प्रकार 


1. UPSSSC PET Score
2. Main Written Exam
3. Document Verification
4. Final Merit List

UPSSSC Pharmacist Exam Pattern 2026


UPSSSC Pharmacist के पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा इसीलिए परीक्षा का पैटर्न हम नीचे आपको बताने जा रहे हैं यह वह हिस्सा है जिसे हर उम्मीदवार को बहुत गंभीरता से समझना चाहिए।

कुल प्रश्न: 100
प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ)
समय अवधि: 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग: हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक कटेंगे

UPSSSC Pharmacist Syllabus 2026


UPSSSC Pharmacist के पदों पर चयन करने के लिए उम्मीदवारों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं आपको इन सवालों की तैयारी काफी अच्छे से करनी होगी और यही तैयारी आपकी सफलता की कुंजी है इसलिए हम कुछ मुख्य विषय के बारे में नीचे बताने जा रहे हैं जो आपके परीक्षा में आने की संभावना है जैसे की 

फार्मेसी / विषय से संबंधित ज्ञान
कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी
करंट अफेयर्स
उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

UPSSSC Pharmacist Salary 2026


आयोग द्वारा जारी फार्मासिस्ट के पद पर भर्ती हो जाने के बाद उम्मीदवार को वेतन के रूप में एक अच्छा सैलरी दी जाती है इसलिए कहा जाता है कि यह भरती सिर्फ एक सरकारी नौकरी नहीं है यह आपकी जिंदगी को एक स्थाई रूप से एक विराम देता है इसीलिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 (5200–20,200) और ग्रेड पे 2800 के अनुरूप वेतनमान दिया जाएगा। इस पर चयन हो जाने के बाद आपको वेतन के अलावा अन्य लाभ दिए जाते हैं जैसे कि आपको महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, मेडिकल और पेंशन इत्यादि जो की सरकारी नियम के अनुसार दिए जाते हैं 

निष्कर्ष


UPSSSC Pharmacist Exam 2026 अब सिर्फ एक notification नहीं रहा—यह अब एक real opportunity है। मुख्य परीक्षा की तारीख 21 जून 2026 तय हो चुकी है, कुल 560 पद उपलब्ध हैं, और अब आपके पास खुद को साबित करने का मौका है। 

FAQ for UPSSSC Pharmacist Exam 2026


Q1. UPSSSC Pharmacist Exam 2026 कब होगा?
उत्तर: UPSSSC Pharmacist मुख्य परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। 

Q2. UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 में कितनी वैकेंसी हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 560 पद घोषित किए गए हैं। 

Q3. UPSSSC Pharmacist Exam 2026 में कितने प्रश्न होंगे?
उत्तर: परीक्षा में 100 MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे। 

Q4. क्या UPSSSC Pharmacist Exam में नेगेटिव मार्किंग है?
उत्तर: हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। 

Q5. UPSSSC Pharmacist के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर: यह भर्ती फार्मेसी डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है। विस्तृत पात्रता के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें। 

Q6. UPSSSC Pharmacist की सैलरी कितनी है?
उत्तर: चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 वेतनमान और ग्रेड पे 2800 के अनुसार सैलरी मिलेगी। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages