अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए हाल ही में एक खुशखबरी आई है उत्तर प्रदेश राज्य में हाल ही में Lower Pcs के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है जो भी उम्मीदवार लंबे सफर से इस भरती का इंतजार कर रहे थे तो उनके लिए एक शानदार मौका है उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Lower PCS Recruitment 2026 के तहत 2285 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन 29 मई 2026 से शुरू होंगे और 18 जून 2026 तक भरे जा सकेंगे। यह भर्ती PET 2025 पास अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा मौका है।
आयोग द्वारा जारी इस विज्ञापन के माध्यम से कई पदों को जैसे की Lower PCS, Lekha Parikshak, Executive Officer, Clerk, Mandi Supervisor, Assistant Treasury Accountant के लिए भरा जाना है इसलिए आप इस विज्ञापन के लिए आवेदन कर सकते हैं जब इस विज्ञापन के लिए ऑनलाइन विंडो खुल जाएगी तो इस लेख में आपको notification, vacancy, eligibility, age limit, application fee, selection process, important dates, post details और apply online process की पूरी जानकारी आसान हिंदी में मिलेगी।
UPSSSC Lower PCS 2026 क्या है?
UPSSSC Lower PCS उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों में स्नातक स्तर (Graduate Level) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की होनी वाली एक महत्वपूर्ण परीक्षा होती है। इस परीक्षा के माध्यम से ही राज्य के कई मुख्य विभागों में प्रशासनिक और सहायक स्तर के पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं।
इसलिए इस बार आयोग ने Combined Lower Subordinate Services Main Examination 2026 के लिए भर्ती के लिए विज्ञापन निकाल दिया है। इसका मतलब यह है कि PET 2025 के आधार पर ही अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा । यानी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपका PET पास होना अनिवार्य है।
UPSSSC Lower PCS 2026 Important Dates
आप सब को पता हैं की भर्ती से जुड़ी तिथियां किसी भी अभ्यर्थी के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इसलिए आप आवेदन की आखिरी तारीख का इंतजार बिल्कुल न भी करें, क्योंकि अंतिम दिनों के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से परेशानी हो सकती है इसलिए आप को इन तारीख को ध्यान से नोट कर लेना चाहिए
Notification जारी होने की तिथि – 30 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू – 29 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि – 18 जून 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि – 18 जून 2026
संशोधन की अंतिम तिथि – 25 जून 2026
परीक्षा तिथि – आयोग द्वारा बाद में घोषित की जाएगी
UPSSSC Lower PCS 2026 Total Vacancy
शार्ट नोटिस के अनुसार इस भर्ती के तहत कुल 2285 पद भरे जाएंगे। यह संख्या काफी बड़ी मानी जाती है क्योंकि प्रतियोगि छात्र हर साल इन आने वाली भर्तियों का इंतजार करते हैं क्योंकि इसी भरती के लिए उम्मीदवार तैयारी कर रहे होते हैं खास बात यह है कि इस बार उत्तर प्रदेश राज्य के अलग-अलग विभागों और अलग-अलग प्रकार के पद के लिए यह भरती आयोजित की जा रही है
UPSSSC Lower PCS 2026 में किन-किन पदों पर भर्ती होगी?
हाल ही में आयोग द्वारा जारी विज्ञापन को देखकर ऐसा लगता है कि यह भरती उन छात्रों के लिए लाइफ चेंजिंग अपॉर्चुनिटी है जो भी उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी को प्राप्त करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है इस भर्ती में कई महत्वपूर्ण पदों को शामिल किया गया हैं जैसे कि
सहायक कोषागार लेखाकार
लेखा परीक्षक
अमीन / नीलामकर्ता
अधिशासी अधिकारी
लिपिक सह टंकक / रोकड़िया सह लिपिक / लेखा लिपिक
सहायक चकबंदी अधिकारी
सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी)
केंद्र प्रभारी
जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी
मंडी पर्यवेक्षक श्रेणी-2
UPSSSC Lower PCS 2026 Post Wise Vacancy डिटेल्स
UPSSSC Lower Vacancy जारी विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती में कई महत्वपूर्ण पदों को शामिल किया गया है इस भर्ती विज्ञापन को देखकर लगता है कि छात्रों को इस बार ज्यादा मौका मिलने वाला है क्योंकि इस बार 2285 पदों पर भर्ती होने वाली है इसलिए हम निम्नलिखित पदों की संख्या आपको बताने जा रहे हैं जो हर तैयारी करने वाले छात्रों को पता होनी चाहिए
सहायक कोषागार लेखाकार – 548 पद
लेखा परीक्षक – 419 पद
अमीन / नीलामकर्ता – 323 पद
अधिशासी अधिकारी – 238 पद
लिपिक / लेखा लिपिक आदि – 229 पद
सहायक चकबंदी अधिकारी / सहायक आयतीकरण अधिकारी – 168 पद
सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) – 134 पद
केंद्र प्रभारी – 92 पद
जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी – 85 पद
मंडी पर्यवेक्षक श्रेणी-2 – 46 पद
UPSSSC Lower PCS 2026 Eligibility
ज्यादातर छात्रों के मन मे सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है? इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण शर्त आप को पता होनी चाहिए है। अगर आपने PET 2025 नहीं दिया है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे फिर भी आपको इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी जैसे कि
1) शैक्षिक योग्यता
आप स्नातक (Graduation)पास होने चाहिए। आप को मालूम होना चाहिए कि कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता के साथ साथ विषय-विशेष योग्यता भी होनी चाहिए है। इसलिए आवेदन से पहले आप आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ ले
2) PET अनिवार्य
सबसे खास बात उम्मीदवार का UPSSSC PET 2025 पास होना जरूरी है। आप का मुख्य परीक्षा के लिए चयन PET-2025 के normalized score के आधार ही पर किया जाएगा।
UPSSSC Lower PCS 2026 Age Limit
अगर आप इस भर्ती के लिए विज्ञापन करने जा रहे हैं और आपको न्यूनतम और अधिकतम उम्र के बारे में पता करना है तो इसके लिए आपको आयोग के द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन को जरूर पढ़ना चाहिए हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में छूट दी जाती है इसलिए सही age criteria के लिए आप official नोटिफिकेशन को जरूर चेक करें।
UPSSSC Lower PCS 2026 Application Fee
जैसा कि आप सब को मालूम हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क काफी कम रखा गया है, जो अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात है। यह फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी।
आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों के लिए – ₹25
UPSSSC Lower PCS 2026 Selection Process
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको इस भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण बातों का पता होना चाहिए कि इस भर्ती पर आप सब का चयन कैसे किया जाएगा इस भर्ती में चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा:
1) PET 2025 Score : सबसे पहले PET-2025 के अंको के आधार पर उम्मीदवारों को shortlist किया जाएगा।
2) Main Examination : जो उम्मीदवार PET score के आधार पर चयनित होंगे सिर्फ उन लोंगो को ही मुख्य परीक्षा देनी होगी।
3) Document वेरिफिकेशन : इसके बाद केवल मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा।
4) PET Score कितना होना चाहिए : सबसे ज्यादा यह सवाल हर छात्र के मन में आता है कि “मेरा PET score safe कितना होना चाहिए ?”सच्चाई यह है कि safe score हर साल बदलता है क्योंकि यह कई चीजों पर निर्भर करता है जैसे कि कुल आवेदन संख्या ,
पदों की संख्या , category , competition level पर, हालांकि इस बार 2285 पदों पर भर्ती आने वाली इसलिए इसमें competition अच्छा रहने कि उम्मीद हैं । अगर आपका PET score बेहतर है, तो आपकी shortlist होने की संभावना ज्यादा होगी।
UPSSSC Lower PCS 2026 Apply Online कैसे करें?
अब आवेदन का सबसे जरूरी हिस्सा कि आवेदन को फॉर्म कैसे भरें? आप नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें
Step 1: सबसे पहले UPSSSC की official website पर जाएं।
Step 2:होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन खोलें।
Step 3: UPSSSC Lower PCS 2026 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: अपने PET-2025 Registration Number से लॉगिन करें।
Step 5: आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
Step 6: जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
Step 7: जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर की जानकारी verify करें।
Step 8: ₹25 आवेदन शुल्क जमा करें।
Step 9: फॉर्म submit करें और उसका print/save copy अपने पास सुरक्षित रखें।
निष्कर्ष
UPSSSC Lower PCS 2026 Recruitment उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। 2285 पदों पर भर्ती, 29 मई 2026 से आवेदन, PET 2025 अनिवार्यता, और कम फीस — ये सभी बातें इस भर्ती को बेहद आकर्षक बनाती हैं। जो अभ्यर्थी लंबे समय से UP सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस मौके को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।
अगर आपका PET score ठीक-ठाक है और आप serious candidate हैं, तो यह भर्ती आपके career की दिशा बदल सकती है।
आज ही अपनी eligibility check करें, documents तैयार रखें, और आवेदन शुरू होते ही form भर दें।
FAQ for UPSSSC Lower PCS 2026 Apply Online
Q1. UPSSSC Lower PCS 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 2285 पद हैं।
Q2. UPSSSC Lower PCS 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
उत्तर: आवेदन 29 मई 2026 से शुरू होंगे।
Q3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 है।
Q4. क्या PET जरूरी है?
उत्तर: हाँ, इस भर्ती के लिए PET 2025 पास होना अनिवार्य है।
Q5. आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: आवेदन शुल्क ₹25 रखा गया है।
Q6. चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: चयन PET score, Main Exam और Document Verification के आधार पर होगा।