अगर आप भी Jharkhand Civil Services की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने Combined Civil Services Preliminary Exam 2026 के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। ये साफ हो चुका है की अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि आयोग ने साफ कर दिया है कि प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी और सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड को 8 अप्रैल 2026 से डाउनलोड कर पाएंगे । यह जानकारी हाल ही में आयोग द्वारा जारी किए नोटिस में सामने आई है।
यह खबर उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिन्होंने JPSC Civil Services के लिए आवेदन किया था और अब परीक्षा होने का इंतजार कर रहे हैं। इस लेख में आपको JPSC CSE 2026 Exam Date, Admit Card Release Date, Exam Timing, जरूरी दस्तावेज, परीक्षा केंद्र पर नियम, और तैयारी के अंतिम सुझाव आसान हिंदी में जानने को मिलेंगे।
JPSC CSE 2026 क्या है?
JPSC CSE (Combined Civil Services Examination) झारखंड राज्य की एक प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा है, जिसके माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती की जाती है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए बहुत ही खास होती है जो की राज्य की प्रशासन, राजस्व, पुलिस, वित्त, विकास और भी अन्य जैसे सरकारी विभागों में अधिकारी बनने की नौकरी पाना चाहते हैं।
JPSC CSE को झारखंड का एक लोकप्रिय civil services exam माना जाता है। इस परीक्षा में सफल होना सिर्फ नौकरी पाना नहीं, बल्कि एक सम्मानजनक करियर की शुरुआत भी मानी जाती है। यही कारण है कि हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं।
JPSC CSE 2026 Latest Update
हाल ही मे आयोग द्वारा जारी Download नोटिस के अनुसार, JPSC Civil Services Preliminary Exam 2026 अब 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी । इसलिए उम्मीदवार अब 8 अप्रैल 2026 से अपना admit card को डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बताते चले की परीक्षा झारखंड के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी।
इस नोटिस आ जाने के बाद अब अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी और revision को अंतिम रूप देने का समय आ गया है। Admit card release date आने के बाद यह साफ हो गया है कि अब परीक्षा के लिए आपके पास बहुत कम समय बचा है।
JPSC CSE 2026 Important Dates
अगर आपने भी इस पद के लिए आवेदन कर रखा है, तो अब आपको इन निम्नलिखित तिथियों को ध्यान में रखना चाहिए और अपनी तैयारी को अब तेज कर देना चाहिए।
Exam Name – JPSC Combined Civil Services Preliminary Exam 2026
Admit Card Release Date – 8 अप्रैल 2026
Prelims Exam Date – 19 अप्रैल 2026 (रविवार)
Exam Mode – Offline
JPSC CSE 2026 Admit Card कब आएगा?
जिन उम्मीदवारो ने इस vacancy के लिए आवेदन किया था उन अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही था कि JPSC CSE 2026 Admit Card कब जारी होगा? अब इसका जवाब आधिकारिक रूप से आयोग के नोटिस द्वारा सामने आ चुका है। अब उम्मीदवार 8 अप्रैल 2026 से JPSC की official website पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जरूरत होगी।
JPSC CSE 2026 Exam किस दिन और कितने बजे होगी?
हर साल कि तरह इस बार भी JPSC Preliminary Exam दो शिफ्ट में आयोजित होनी वाली हैं । यह सभी जानकारी परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि timing miss करना उम्मीदवारो के लिए भारी पड़ सकता है। यह शेड्यूल देखकर साफ हो जाता है कि उम्मीदवारों को पूरे दिन परीक्षा के माहौल में ही रहना होगा। इसलिए मानसिक और शारीरिक रूप से आपको खुद को तैयार रखना होगा है।
Exam Schedule:
पहली शिफ्ट
समय: सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
पेपर: सामान्य अध्ययन (Paper I)
दूसरी शिफ्ट
समय: दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक
पेपर: सामान्य अध्ययन (Paper II)
JPSC CSE 2026 Exam Centre पर कब पहुंचना होगा?
अक्सर कई बार ऐसा होता हैं कि उम्मीदवार कि अच्छी तैयारी के बावजूद सिर्फ late reporting की वजह से वो परेशानी में पड़ जाते हैं। इसलिए reporting time को आप बिल्कुल भी हल्के में न लें। इसलिए आपको ये महत्वपूर्ण सलाह इस लेख के माध्यम से दी जाती हैं कि
कम से कम 30–45 मिनट पहले आप exam centre पर पहुंचने की कोशिश करें ताकि verification, biometric, seating आदि में आपको कोई दिक्कत न आए।
Reporting Time for JPSC 2026
पहली पाली के लिए – सुबह 08:00 बजे तक हैं
दूसरी पाली के लिए – दोपहर 01:00 बजे तक हैं
JPSC CSE 2026 में कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज ले जाने होंगे?
उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र पर सिर्फ admit card ले जाना काफी नहीं होगा। आप को इसके अलावा कुछ जरूरी documents भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा है। इसलिए आप ध्यान रखें की अगर आपके documents incomplete हुए, तो आपको परीक्षा केंद्र पर entry में समस्या आ सकती है। इसलिए हम
परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज के बारे मे बता रहे हैं जैसे की
Printed Admit Card
4 स्वहस्ताक्षरित रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे – Aadhaar Card, Voter ID, PAN Card, Driving License आदि)
JPSC CSE 2026 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
बहुत से छात्र admit card download करने के समय घबरा जाते हैं, लेकिन ये प्रक्रिया काफी आसान होती है। इसलिए हम Admit Card Download करने की आसान प्रक्रिया जो की निम्नलिखित हैं बता रहे हैं
Step 1: सबसे पहले JPSC की official website पर जाएं – jpsc.gov.in (official portal)
Step 2: होमपेज पर Latest Updates / Admit Card सेक्शन देखें।
Step 3: JPSC Combined Civil Services Preliminary Exam 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: अब अपनी जानकारी दर्ज करें जैसे Registration Number, Email / Mobile Number / Candidate ID, Password या Date of Birth (जहां भी जैसी जरुरत हो )
Step 5: उसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
Step 6: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
Step 7: इसे डाउनलोड करें और कम से कम 2–3 प्रिंट निकाल लें।
JPSC CSE 2026 Exam Day Guidelines
अगर आपने भी झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन सिविल सर्विस एग्जाम 2026 की भर्ती के लिए फॉर्म भरा था और उसका एग्जाम आप 19 अप्रैल को देने जा रहे हैं तो एग्जाम दिन के लिए आपको कुछ जरूरी चीजों को ध्यान में रखना होगा जैसे की
1) क्योंकि आयोग द्वारा सभी उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक और आंखों का वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है तो इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंच जाए
2) जितने भी लोग इस एग्जाम को देने जा रहे हैं उनका एग्जाम हॉल में ओएमआर शीट को सावधानी से भरना चाहिए और सभी दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए खासकर गोला भरने के लिए ब्लैक बॉल पॉइंट का ही प्रयोग करें
3) जितने भी उम्मीदवार इस एग्जाम को देने जा रहे हैं उनको एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पढ़ना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए
परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना मना है?
झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन के द्वारा हाल ही में जारी किए गए नोटिस के अनुसार अप्रैल 2026 में प्रारंभिक परीक्षा होने वाली है इसलिए उम्मीदवारों को कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए कि कौन-कौन सी चीज आप एग्जाम सेंटर पर ले जा सकते हैं और किन चीजों के एग्जाम एग्जाम सेंटर पर ले जाना माना होता है नीचे कुछ मनाही वस्तुएं की लिस्ट दी गई है जिनको आप एग्जाम सेंटर पर नहीं ले जा सकते तो कृपया इसको ध्यान से पढ़ ले
मोबाइल फोन
स्मार्ट वॉच
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
Bluetooth device
बैग
किताबें / नोट्स
पर्ची / कागज
खाने-पीने की चीजें
कीमती सामान
किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु / हथियार
JPSC CSE 2026 Helpline Number
JPSE के द्वारा उम्मीदवारों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जिस भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या लोग इन डीटेल्स मिसमैच या किसी भी प्रकार के टेक्निकल प्रॉब्लम होने पर उम्मीदवार इस हेल्पलाइन के जरिए मदद मांग सकता है आपकी यह हेल्पलाइन 18 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी आप इस पर फोन सुबह 11:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक कर सकते हैं यह नंबर खासकर उन छात्रों के लिए useful है जिन्हें admit card download में परेशानी हो।
JPSC CSE 2026 क्यों है महत्वपूर्ण?
JPSC Civil Services Exam सिर्फ एक competitive exam नहीं है, बल्कि झारखंड में प्रशासनिक सेवा में प्रवेश पाने का एक बड़ा मौका है। जो छात्र state PCS level career बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण है।
इस परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को न सिर्फ सरकारी नौकरी, बल्कि सम्मान, जिम्मेदारी और करियर ग्रोथ भी मिलती है। यही कारण है कि JPSC exam को serious preparation और disciplined strategy के साथ देना चाहिए।
निष्कर्ष
JPSC CSE 2026 Preliminary Exam के लिए अब countdown शुरू हो चुका है। 19 अप्रैल 2026 को परीक्षा आयोजित होगी और 8 अप्रैल 2026 से admit card डाउनलोड किए जा सकेंगे। उम्मीदवारों को अब किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचते हुए अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहिए। Exam timing, reporting time, required documents, biometric verification और prohibited items जैसी छोटी-छोटी बातें भी आपकी सफलता में बड़ा रोल निभाती हैं।