UP Lekhpal Syllabus 2026 PDF Download in Hindi – एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और टिप्स
Type Here to Get Search Results !

UP Lekhpal Syllabus 2026 PDF Download in Hindi – एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और टिप्स

0


अगर आप UP Lekhpal Bharti 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इसका सिलेबस को अच्छे से समझना पड़ेगा है। जैसा कि आपको पता है कि सही सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करने से तैयारी आसान हो जाती है और परीक्षा में अच्छे अंक लाना भी आसान हो जाता है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित UP Lekhpal Exam 2026 राज्य की सबसे लोकप्रिय सरकारी नौकरियों में से एक है। इसलिए हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, जिसके कारण प्रतियोगिता का स्तर भी काफी ज्यादा हो जाता है।

आज के इस लेख में हम आपको UP Lekhpal Syllabus 2026 in Hindi, एग्जाम पैटर्न, विषयवार सिलेबस और PDF डाउनलोड लिंक के बारे में पूरी जानकारी देंगे वो भी आसान हिंदी भाषा मे 



UP Lekhpal Syllabus 2026 – Overview



परीक्षा का नाम : UPSSSC Lekhpal Exam 2026
संस्था : Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission
परीक्षा मोड : ऑफलाइन (OMR पर आधारित)
कुल प्रश्न : 100
कुल अंक : 100
समय : 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग : 0.25 अंक


इस परीक्षा में सभी प्रश्न Objective Type (MCQ) प्रकार के होते हैं और आपको प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि वही गलत उत्तर पर ¼ अंक काटा जाता है। 


UP Lekhpal Exam Pattern 2026


UP Lekhpal परीक्षा का नया पैटर्न तीन भागों में विभाजित किया गया है।

भाग :          विषय प्रश्न               अंक

Part 1             65               65
सामान्य विषय (Hindi, History, Polity आदि)                    
Part 2             15                15
Computer & IT 

Part 3               20               20
Uttar Pradesh GK
Total –                 100        100


लेखपाल कि परीक्षा में मुख्य रूप से General Knowledge, Hindi, Computer Knowledge और Uttar Pradesh GK से ही प्रश्न पूछे जाते हैं। 



UP Lekhpal Syllabus 2026 in Hindi Subject Wise




1. सामान्य हिंदी (General Hindi)

सामान्य हिंदी से लगभग 10 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह प्रश्न भाषा और व्याकरण पर आधारित होता है।

मुख्य टॉपिक्स:
वर्ण और ध्वनि विचार
संधि और समास
पर्यायवाची और विलोम शब्द
मुहावरे और लोकोक्तियां
लिंग, वचन और कारक
वाक्य संशोधन
वर्तनी शुद्धि
एक शब्द में उत्तर


आप इस सेक्शन को मजबूत करने के लिए हिंदी व्याकरण की बेसिक किताब को पढ़ना काफी फायदेमंद हो सकता है।



2. इतिहास (History)

इस भाग में भारत के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

मुख्य टॉपिक्स:
प्राचीन भारत का इतिहास
मध्यकालीन भारत का इतिहास
आधुनिक भारत का इतिहास
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता
स्वतंत्रता प्राप्ति की घटनाएं


3. भारतीय राजनीति और संविधान
इसके प्रश्न ज्यादातर भारतीय संविधान और शासन प्रणाली से ही आते है।

मुख्य टॉपिक्स:
भारतीय संविधान की विशेषताएं
मौलिक अधिकार और कर्तव्य
नीति निदेशक तत्व
संसद और राष्ट्रपति
प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद
राज्यपाल और मुख्यमंत्री
पंचायती राज व्यवस्था


इस वाले विषय से आमतौर से 5 प्रश्न पूछे जाते हैं। 


4. भूगोल (Geography)

भूगोल से भारत और विश्व से जुड़े सामान्य प्रश्न पूछे जाते हैं। नीचे कुछ मुख्य टॉपिक्स दिए गए है 

भारत का भौतिक भूगोल
नदियां, पर्वत और मैदान
जलवायु
प्राकृतिक संसाधन
कृषि और उद्योग
विश्व का भूगोल


5. भारतीय अर्थव्यवस्था

भारतीय अर्थव्यवस्था से पूछें जाने वाले मुख्य प्रश्न सामान्य स्तर के होते हैं। जैसे 

भारत की आर्थिक योजना
कृषि विकास
उद्योग और व्यापार
बजट और वित्तीय प्रणाली
गरीबी और बेरोजगारी
वैश्वीकरण और उदारीकरण


6. ग्रामीण समाज और विकास

जैसे कि आपको पता है लेखपाल का काम गांव से जुड़ा होता है, इसलिए इस विषय का परीक्षा के लिहाज से विशेष महत्व होता है। जैसे 


ग्रामीण समाज की संरचना
ग्रामीण विकास कार्यक्रम
भूमि सुधार
ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं


7. विज्ञान और तकनीक

इस भाग से सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं।

इसके मुख्य टॉपिक्स इस प्रकार है 

भौतिक विज्ञान
रसायन विज्ञान
जीव विज्ञान
पर्यावरण और पारिस्थितिकी
आपदा प्रबंधन



8. Data Interpretation

इस वाले सेक्शन में डेटा आधारित प्रश्न आते हैं।

तालिका आधारित प्रश्न
चार्ट और ग्राफ
प्रतिशत और अनुपात


9. Computer & Information Technology

कंप्यूटर का यह सेक्शन इस बार नया जोड़ा गया है और इसमें कुल 15 प्रश्न पूछे जाते हैं।

मुख्य टॉपिक्स:
कंप्यूटर का परिचय
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
इंटरनेट और ईमेल
MS Word और Excel
डिजिटल भुगतान
साइबर सुरक्षा
Artificial Intelligence और नई तकनीकें


10. Uttar Pradesh General Knowledge

इस सेक्शन से कुल 20 प्रश्न पूछे जाते हैं और यह सबसे महत्वपूर्ण भाग माना जाता है।

मुख्य टॉपिक्स:
उत्तर प्रदेश का इतिहास
संस्कृति और कला
लोक नृत्य और त्योहार
पर्यटन स्थल
राज्य की अर्थव्यवस्था
कृषि और उद्योग
यूपी की नदियां और भूगोल
राज्य की वर्तमान घटनाएं



UP Lekhpal Syllabus 2026 PDF Download


अगर आप पूरा सिलेबस PDF Format में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको UPSSSC ki आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

PDF डाउनलोड करने के फायदे:
आपको पूरा पूरा सिलेबस एक ही जगह मिल जाता है 
इसकी मदद से आप पढ़ाई की सही योजना बना सकते हैं
परीक्षा के महत्वपूर्ण टॉपिक्स का पता चल जाते हैं



UP Lekhpal Preparation Tips 2026


अगर आप पहली बार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो नीचे दिए गए टिप्स जरूर अपनाएं।

1. सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करें

सबसे पहले पूरा सिलेबस समझें और उसी के अनुसार पढ़ाई शुरू करें।

2. Previous Year Paper हल करें

पुराने प्रश्नपत्र को हल करने से परीक्षा का पैटर्न समझ में आता है।

3. Current Affairs रोज पढ़ें

करंट अफेयर्स लगभग हर परीक्षा में पूछा जाता है।

4. Mock Test दें

नियमित Mock Test देने से आपकी स्पीड और Accuracy बढ़ती है।

5. यूपी जीके पर ज्यादा ध्यान दें

UP GK से अच्छे अंक मिल सकते हैं, इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।



निष्कर्ष


UP Lekhpal 2026 परीक्षा की तैयारी करने के लिए सही सिलेबस और एग्जाम पैटर्न समझना बहुत जरूरी है। अगर आप ऊपर बताए गए विषयों के अनुसार तैयारी करते हैं और नियमित अभ्यास करते हैं तो इस परीक्षा को पास करना मुश्किल नहीं है।

याद रखें कि प्रतियोगिता ज्यादा है, इसलिए स्मार्ट स्टडी, नियमित अभ्यास और सही रणनीति ही सफलता की कुंजी है।

अगर आप इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं तो आज से ही अपनी तैयारी शुरू करें और रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ते रहें। लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आप निश्चित रूप से UP Lekhpal परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages