अगर आप ने भी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की 10वीं और 12वीं परीक्षा दी है तो इस समय अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि बिहार बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
मीडिया के अनुसार बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट मार्च महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किया जा सकता है, जबकि वही मैट्रिक (10वीं) का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह तक आने की संभावना है।
इस लेख में हम आपको BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026, रिजल्ट डेट, रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया, सभी जरूरी जानकारी और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव को विस्तार से बताएंगे।
Bihar Board Result 2026 – मुख्य जानकारी
बोर्ड का नाम - Bihar School Examination Board (BSEB)
परीक्षा - मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं)परीक्षा वर्ष2026
रिजल्ट मोड - ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in
हर साल कि तरह बिहार बोर्ड देश के अन्य बोर्डों की तुलना मे जल्दी रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि छात्र अपने परिणाम को लेकर काफ़ी उत्सुक रहते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?
जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड 12वीं यानी इंटर का रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच जारी होने की संभावना है।
पिछले कई वर्षों का ट्रेंड भी यही बताता है कि बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट मार्च के तीसरे सप्ताह के आसपास घोषित किया जाता है।
इंटर के तीनों स्ट्रीम के छात्र अपना रिजल्ट देख सकते :
Arts
Science
Commerce
रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?
बिहार बोर्ड का मैट्रिक परीक्षा यानी 10वीं का रिजल्ट 27 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच जारी होने की संभावना है।
इंटर रिजल्ट जारी होने के लगभग एक सप्ताह बाद ही 10वीं का परिणाम घोषित किया जा सकता है।
मैट्रिक परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए यह रिजल्ट बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी के आधार पर वे आगे की पढ़ाई के लिए स्ट्रीम चुनते हैं।
कॉपी चेकिंग और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया
बिहार बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद कॉपियों की जांच प्रक्रिया शुरू कर देता है।
12वीं की कॉपियों की जांच की अंतिम तिथि लगभग 10 मार्च रखी गई थी
10वीं की कॉपियों की जांच 13 मार्च तक पूरी की जानी कि उम्मीद थी
इसके बाद आपके अंक वेबसाइट पर अपलोड किए जाते हैं और सभी छात्रों के अंक का वेरिफिकेशन किया जाता है। जिसके बाद ही इसी प्रक्रिया के बाद रिजल्ट जारी किया जाता है।
Bihar Board Result 2026 कैसे चेक करें?
जब भी बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा तो छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Step 1
सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।
Website:
biharboardonline.bihar.gov.in
Step 2
उसके बाद आपको होम पेज पर Bihar Board 10th Result 2026 या Bihar Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करना है ।
Step 3
अब अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।
Step 4
उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Step 5
जैसे ही सब्मिट बटन आप क्लिक करेंगे वैसे ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Step 6
रिजल्ट का प्रिंट या PDF डाउनलोड कर लें।
रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी जानकारी
रिजल्ट देखने के लिए आपको को कुछ जरूरी जानकारी की जरूरत होगी:
Roll Number
Roll Code
Registration Number
इसके लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना Admit Card संभाल कर रखें।
रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?
बिहार बोर्ड रिजल्ट में कई महत्वपूर्ण जानकारी होती है, जैसे:
छात्र का नाम
रोल नंबर
स्कूल का नाम
विषयवार अंक
कुल अंक
डिवीजन (First / Second / Third)
पास / फेल स्थिति
यह मार्कशीट आगे की पढ़ाई और एडमिशन के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण होती है।
Bihar Board Result 2026 पासिंग मार्क्स
बिहार बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए सभी छात्रों को सभी विषय में न्यूनतम अंक लाना जरूरी होता है।
पास होने के लिए:
थ्योरी में कम से कम 30% अंक
प्रैक्टिकल में कम से कम 40% अंक
अगर छात्र किसी विषय में पास नहीं हो पाते हैं तो उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका भी मिलता है।
बिहार बोर्ड क्यों जल्दी रिजल्ट जारी करता है?
बिहार बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाले बोर्डों में शामिल है।
इसके पीछे कुछ कारण हैं:
कॉपी जांच की तेज प्रक्रिया
डिजिटल मार्किंग सिस्टम
टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया
समयबद्ध रिजल्ट तैयारी
इसी वजह से कई बार बिहार बोर्ड का रिजल्ट देश में सबसे पहले घोषित हो जाता है।
रिजल्ट के बाद छात्रों के लिए कई विकल्प होते हैं
12वीं के बाद
Graduation
Competitive Exams
Professional Courses
Diploma Courses
10वीं के बाद
Science Stream
Commerce Stream
Arts Stream
Polytechnic Course
छात्र अपनी रुचि और भविष्य के लक्ष्य के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं।
सभी छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट आने से पहले छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह समय धैर्य रखने का है।सभी छात्रों को कुछ जरूरी सलाह माननी होती है
सकारात्मक सोच रखें
रिजल्ट को लेकर तनाव न लें
भविष्य की योजना बनाएं
अपने लक्ष्य पर ध्यान दें
निष्कर्ष
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम मार्च महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। इंटर का रिजल्ट पहले और मैट्रिक का रिजल्ट उसके कुछ दिनों बाद घोषित किया जा सकता है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।
अगर आपने इस साल बिहार बोर्ड परीक्षा दी है, तो थोड़ा धैर्य रखें। आपकी मेहनत का फल जल्द ही आपके सामने होगा।
Post a Comment
0 Comments