KVS Admission 2026: Bal Vatika और Class 1 के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया, आयु सीमा और जरूरी दस्तावेज
Type Here to Get Search Results !

KVS Admission 2026: Bal Vatika और Class 1 के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया, आयु सीमा और जरूरी दस्तावेज

0



KVS Admission 2026: Bal Vatika और Class 1 में दाखिले की पूरी जानकारी


अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय (KVS) के अंदर करवाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत ही महत्वपूर्ण है। लगभग हर साल लाखों माता पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए Kendriya Vidyalaya में प्रवेश दिलाने की कोशिश करते नजर आते हैं। हर साल कि तरह इस बार 2026 के लिए भी Bal Vatika और Class 1 Admission कि प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इस बार भी आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन ही भरा जाएगा।

इस लेख में हम आपको KVS Admission 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान हिंदी में बताएंगे जैसे आवेदन की तारीख, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और आवेदन को कैसे करें।


KVS Admission 2026 कब से शुरू होगा?


केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने हाल ही मे शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन कि प्रक्रिया को शुरू करने की घोषणा कि है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी पूरी प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी और डिजिटल रखी गई है, इससे किसी भी अभिभावकों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न होगी । 

आवेदन शुरू होने कि तारीख : 20 मार्च 2026
आवेदन करने कि अंतिम तारीख : 02 अप्रैल 2026
आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
प्रवेश के लिए कक्षा: Bal Vatika (1 और 3) और Class 1



Bal Vatika क्या है?


Bal Vatika, KVS में एक तरह का प्री-प्राइमरी प्रकार का स्तर है, जिसमे छोटे बच्चों का एडमिशन किया जाता हैं इसलिए कहाँ जाता हैं इसको जो छोटे बच्चों के लिए ही शुरू किया गया है। इसे कुल 3 स्तरों में बांटा गया है: इन कक्षाओं में एडमिशन लेने वालों बच्चों को शुरुआती स्तर कि ही शिक्षा (Pre-school learning) दी जाती है, ताकि वे जीवन मे आगे की पढ़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें।

Bal Vatika 1

Bal Vatika 2

Bal Vatika 3



KVS Class 1 Admission 2026 – आयु सीमा


Class 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र निर्धारित गई है इसका मतलब है कि आपके बच्चे कि उम्र 31 मार्च 2026 तक 6 साल का होना चाहिए हैं । और बच्चे कि न्यूनतम आयु: 6 वर्ष (31 मार्च 2026 तक) होनी चाहिए 



Bal Vatika Admission 2026 – आयु सीमा


Bal Vatika के लिए भी आयु कि सीमा अलग-अलग स्तर के अनुसार अलग अलग होती है इसलिए आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाती हैं । 

Bal Vatika 1: 3 वर्ष

Bal Vatika 2: 4 वर्ष

Bal Vatika 3: 5 वर्ष



KVS Admission 2026 – आवेदन प्रक्रिया Step by Step


अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन KVS में कराना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को जरूर फॉलो करें:

Step 1: सबसे KVS कि Official Website पर जाएं
👉 kvsonlineadmission.kvs.gov.in 

Step 2: उसके बाद अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के साथ रजिस्ट्रेशन करें मोबाइल पर आने वाले OTP से इसका वेरिफिकेशन करें


Step 3: ऑनलाइन आवेदन करते समय बच्चे की सभी जरुरी जानकारी जैसे माता-पिता की मूल जानकारी, स्कूल का चयन आदि करने के बाद Application Form को भरें


Step 4: सभी जरुरी Documents को Upload करें
जैसे कि बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे कि एक पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र आदि 


Step 5: सभी जानकारी को भर लेने के बाद एक बार भरे हुए आवेदन कि जाँच जरुर कर लें उसके बाद 
Submit बटन पर क्लिक करके फॉर्म को जमा करें 



KVS Admission 2026 – जरूरी दस्तावेज


आवेदन करते समय आपके पास निम्न जरुरी दस्तावेज तैयार होने चाहिए जैसे कि :

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
EWS/BPL प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)



KVS Admission 2026 – चयन प्रक्रिया


KVS के स्कूल में आपके बच्चों का एडमिशन Class 1 और Bal Vatika के लिए होता हैं जिसके लिए कोई भी और किसी भी प्रकार कि परीक्षा नहीं करवाई जाती है। 
 इसमें आपके बच्चे का चयन प्रक्रिया पूरी तरह लॉटरी सिस्टम (Lottery System) के द्वारा किया जाता है। जो कि कंप्यूटर द्वारा रैंडम प्रकार से चयन किया जाता है
और आपको बताते ये कि प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होती है जिससे सभी योग्य उम्मीदवारों के नाम शामिल होने का मौका मिल जाता हैं



KVS Admission 2026 – रिजर्वेशन (Reservation Policy)


केंद्रीय विद्यालय में आरक्षित वर्ग के छात्रों को आरक्षण की सुविधा भी मिलती है जो कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के सरकारी नियमों के अनुसार लागू होता है। जैसे कि 

SC – 15%

ST – 7.5%

OBC – 27%

EWS – 10%




KVS Admission 2026 – मेरिट लिस्ट


KVS स्कूल मे आवेदन करने के बाद अंतिम तौर पर लकी ड्रा के माध्यम से रिजल्ट को निकला जाता हैं फिर भी यदि कोई सीट खाली रह जाती है, तो अगली मेरिट लिस्ट मे बाकि बचे हुए आवेदको वाली लिस्ट जारी की जाती है। जैसे कि आपकी पहली लिस्ट: मार्च/अप्रैल 2026 और वही दूसरी और तीसरी लिस्ट: अप्रैल 2026 
के महीने मे आती हैं 




KVS Admission 2026 – फीस (Fees Structure)


KVS के स्कूल में फीस बहुत कम होती है, जिससे यह मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इनकी ट्यूशन फीस बहुत hi कम होती है अन्य शुल्क के तौर पर छात्रों से विकास निधि आदि भी ली जाती हैं 



KVS में एडमिशन क्यों कराएं?


केंद्रीय विद्यालय भारत के सबसे अच्छे सरकारी स्कूलों में से एक हैं। आपके बच्चों का KVS के स्कूलों मे एडमिशन करवाने के बाद आपको इसके कई फायदे मिलते हैं जैसे कि उच्च गुणवत्ता की वाली शिक्षा आपके बच्चों को मिलती है और साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन में बच्चों कि बहुत ही कम फीस होती हैं और सबसे खास बात 
पूरे भारत में इसका एक जैसा सिलेबस होता है और इसके स्कूल CBSE बोर्ड से संबद्ध होते हैं इसके अलावा आपके बच्चों को आसानी से ट्रांसफर होने पर भी पढ़ाई जारी रखने कि सुविधा मिल जाती हैं 



KVS Admission 2026 कि महत्वपूर्ण बातें


आवेदन केवल ऑनलाइन होगा
कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा
लॉटरी सिस्टम से चयन होगा
समय पर आवेदन करना जरूरी है



निष्कर्ष 


अगर आप अपने बच्चे के लिए एक अच्छी और सस्ती शिक्षा चाहते हैं, तो KVS Admission 2026 आपके लिए बेहतरीन मौका है। Bal Vatika और Class 1 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए देरी न करें।

समय पर फॉर्म भरें, सभी दस्तावेज तैयार रखें और सही जानकारी भरें ताकि आपका बच्चा आसानी से केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश पा सके।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages