जैसा कि सब को मालूम हैं कि आज के समय में बोर्ड कि परीक्षा सिर्फ एक एग्जाम भर नहीं रह गई है बल्कि यह हर छात्र के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। अगर आपका पहला पेपर उम्मीद के मुताबिक ठीक नहीं गया हैं तो आपके लिए चिंता होना स्वाभाविक बात हो सकती है। लेकिन इस बार आपके लिए एक अच्छी खबर निकाल कर आई है कि Central Board of Secondary Education (CBSE) ने उन सभी छात्रों को एक दूसरा मौका देने का अवसर दिया है जिन्होने पहलीं परीक्षा मे अच्छा अंक हासिल नहीं कर पाए थे।
CBSE ने Board Exam 2026 की 2nd Datesheet आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। यह उन सभी लाखों छात्रों के लिए एक राहत की खबर है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं या किसी भी विषय में सफल नहीं हो पाए जिसके कारण उन विषय मे अपने अंक सुधार करना चाहते हैं
CBSE 2nd Datesheet 2026: क्या है नया अपडेट?
हाल ही मे CBSE बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन अनुसार CBSE कक्षा 10वीं का Second Board Exam 15 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलने वाला आपकी इस परीक्षा समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होना वाला हैं आपको बताते चले कि यह परीक्षा दूसरे चरण (Phase 2) के रूप में आयोजित की जा रही है जिसमे मुख्य विषय के रूप मे गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान आदि जैसे विषयों मे शामिल है यह पूरी प्रक्रिया CBSE के नए Two-Board Exam System के तहत होनी जा रही है
CBSE Two-Board Exam System क्या है?
2026 से CBSE द्वारा ने एक नया सिस्टम लागू कर किया है जिसमें उन सभी छात्रों को एक ही साल में दो बार परीक्षा देने का मौका मिलता है। और सभी छात्रों को अपने अंको को सुधार करने का मौका मिलता हैं इस सिस्टम की सबसे खास बातें ये हैं कि अब छात्र वर्ष मे दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकते है आपको बताते चले कि दोनों में से किसी Best Score को आपके अंतिम परिणाम मे जोड़ा जाएगा नियम अनुसार छात्र अधिकतम 3 विषयों में अपना अंक सुधार कर सकते हैं
2nd Board Exam किन छात्रों के लिए है?
CBSE Official website द्वारा नियम के अनुसार इस परीक्षा को हर छात्र नहीं दे सकता बल्कि इस परीक्षा में छात्रों को शामिल होने के लिए आपको कुछ योग्यता को पूरा करना होगा जैसे कि जो भी छात्र अपने नंबर सुधारना चाहते हैं,
जो किसी एक या एक से अधिक विषय में फेल हुए हैं (Compartment), या फिर ऐसे छात्र जो अपने अंक के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं तो आप इस परीक्षा को दे सकते हैं अगर आप आप इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं तो आप इस परीक्षा को दे सकते हैं
परीक्षा का शेड्यूल (Subject Overview)
हाल ही मे बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार प्रमुख विषयों की परीक्षा कुछ इस प्रकार होनी वाली हैं बाकी बचे आपके विषयों और भाषाओं की परीक्षा बीच-बीच में आयोजित की जाएगी। Download here to Official 2nd Date Sheet Out 2026
15 मई 2026 – गणित
19 मई 2026 – विज्ञान
21 मई 2026 – सामाजिक विज्ञान
Image Source : CBSE
एक छात्र के नजरिए से दूसरा मौका क्यों जरूरी है?
जब कोई छात्र पहली बार अपनी बोर्ड कि परीक्षा देता है तो वह कई बार तनाव, घबराहट या गलत रणनीति का शिकार हो जाता है। जिसके कारण परीक्षा वाले दिन वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता और कई बार पूरी मेहनत करने के बावजूद परिणाम वैसा नहीं आ पाता । ऐसे में यह दूसरा मौका सिर्फ परीक्षा नहीं है बल्कि एक नई आपकी नई शुरुआत होती है। यह वह समय होता है जब
आप अपनी गलतियों को समझ चुके होते हैं आपको अपने पेपर का पूरा पैटर्न पता होता है और सबसे जरूरी बात अब आप खुद पर ज्यादा भरोसा करने के लिए तैयार होते हैं
क्या 2nd Exam सच में फर्क ला सकता है?
हाँ, और यह कई बार साबित भी हो चुका है। जैसा कि कई छात्र ऐसे होते हैं कि पहले प्रयास में ही छात्रों का औसत अंक आ जाता हैं लेकिन दूसरे प्रयास में ही छात्र बेहतर प्रदर्शन करते हैं और अपने अंको मे सुधार कर पाते हैं जिसके कारण अब छात्र ज्यादा तैयार और आत्मविश्वासी हो जाता हैं। CBSE का यह नया सिस्टम उन लाखों छात्रों को फेल होने से नहीं बल्कि बेहतर बनने से जोड़ने के लिए होता है।
निष्कर्ष
अगर आप पहला पेपर अच्छा नहीं कर पाए हैं तो खुद को कमजोर मत समझिए। यकीन मानिए जिंदगी में हर किसी को दूसरा मौका दोबारा नहीं मिलता लेकिन इस बार आपको मिला है। यह मौका सिर्फ अंक सुधारने का नहीं है बल्कि खुद को साबित करने का भी होता है। अब यह आपके ऊपर है कि आप इस अवसर को कैसे इस्तेमाल करते हैं।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. CBSE Board Exam 2026 की 2nd Datesheet कब जारी हुई?
CBSE ने 2nd डेटशीट 23 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से जारी की है।
Q2. CBSE 2nd Board Exam 2026 कब होंगे?
आपकी ये परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलने वाली हैं।
Q3. क्या सभी छात्र 2nd Exam दे सकते हैं?
नहीं, केवल वही छात्र इसमें शामिल हो सकते हैं जो सुधार (Improvement) या कंपार्टमेंट के लिए पात्र होते हैं।
Q4. कितने विषयों में सुधार किया जा सकता है?
कोई भी छात्र अधिकतम 3 विषयों में अपने अंक सुधार कर सकते हैं।
Q5. फाइनल रिजल्ट कैसे तय होगा?
आपके द्वारा दी गई दोनों परीक्षाओं में से जिसके भी बेहतर अंक होंगे वही अंक अंतिम परिणाम में शामिल कर दिए जाएंगे।