UP Police Computer Operator 2026: 1352 पदों की परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में, जानें पूरी डिटेल
Type Here to Get Search Results !

UP Police Computer Operator 2026: 1352 पदों की परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में, जानें पूरी डिटेल

0

UP Police New Vacancy 2026


अगर आप भी UP police में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अभी हाल ही में एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए यूपी पुलिस में अप्लाई किया था  UP Police Computer Operator Grade-A Recruitment 2026 से जुड़ी नई जानकारी के अनुसार 1352 पदों के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी हाल ही में यूपी पुलिस के द्वारा जारी नोटिस में दी गई इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अपनी तैयारी को और मजबूती से करना शुरू कर दें 

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बहुत अच्छा मौका है जो पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहते हैं और साथ ही तकनीकी रूप से दक्ष भी है क्योंकि कंप्यूटर ऑपरेटर का पद एक तकनीकी पद होता है खास बात यह है कि इस भर्ती में केवल सामान्य पढ़ाई ही नहीं, बल्कि कंप्यूटर का ज्ञान भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए जिन छात्रों ने भी कंप्यूटर से जुड़े विषय में शिक्षा प्राप्त की है यानी कि उनकी कंप्यूटर की नॉलेज बहुत मजबूत है तो उनके लिए यह एक शानदार मौका है

इस लेख में हम आपको UP Police Computer Operator 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान हिंदी में बताएंगे — जैसे परीक्षा तिथि, कुल पद, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, संभावित सिलेबस, तैयारी रणनीति, admit card अपडेट और बहुत कुछ।

UP Police Computer Operator Exam Date 2026


आज कि सबसे बड़ी खबर यह है कि UP Police Computer Operator Grade-A भर्ती के लिए written exam अक्टूबर और नवंबर 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। अभी exact exam date घोषित नहीं की गई है लेकिन उम्मीदवारों को परीक्षा का कब होगी इसकी सूचना नोटिस के द्वारा दे दी गई है इसलिए उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी को सही दिशा में कर लेना चाहिए 

बोर्ड ने यह भी संकेत दिया है कि परीक्षा से जुड़ी आगे की सभी सूचनाएं केवल official website पर जारी की जाएंगी। इसलिए किसी भी अफवाह या fake notice पर भरोसा करने के बजाय उम्मीदवारों को official portal पर ही नजर बनाए रखनी चाहिए। 


UP Police Computer Operator 2026 Vacancy डिटेल्स


इस भर्ती के अंतर्गत कुल 1352 पदों पर भर्ती की जाएगी दोस्तों उत्तर प्रदेश कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर यह संख्या काफी बड़ी मानी जा रही है और सबसे खास बात इस बार आपकी प्रतियोगिता भी अच्छी खासी रहने की उम्मीद है जिन उम्मीदवारों में भी आवेदन किया है उनके लिए एक सुनहरा अवसर है उनको जीतोड़ से इस भर्ती के लिए तैयारी करनी चाहिए


भर्ती बोर्ड - उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

पद का नाम - Computer Operator Grade-A

कुल पद - 1352

परीक्षा मोड -ऑफलाइन / OMR आधारित

संभावित परीक्षा समय: अक्टूबर-नवंबर 2026 


UP Police Computer Operator 2026 Important Dates


सभी उम्मीदवारों को बताते चलें कि अभी उत्तर प्रदेश पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए विस्तृत एग्जाम की डेट जारी नहीं की है बस आप सबको सूचना दिए कि आपकी परीक्षा अक्टूबर नवंबर महीने में हो सकती है इसलिए जब भी आपका एग्जाम डेट का शेड्यूल आएगा तो इस पोस्ट के माध्यम से अपडेट कर दिया जाएगा लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार आपकी इंर्पोटेंट डेट्स कुछ इस प्रकार है अगर आपने पहले ही आवेदन कर दिया है, तो अब आपका पूरा फोकस exam preparation पर होना चाहिए।


Important Dates for UP police 2026

Application Start Date: 16 दिसंबर 2025

Last Date to Apply: 15 जनवरी 2026

Correction Window: जनवरी 2026

Written Exam Date: अक्टूबर / नवंबर 2026

Admit Card Release: परीक्षा से कुछ दिन पहले

Result Date: बाद में घोषित किया जाएगा 




UP Police Computer Operator 2026 Eligibility


अगर आपने भी उत्तर प्रदेश पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए आवेदन किया है या आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए इस पद के लिए कौन अप्लाई कर सकता है क्योंकि यह टेक्निकल पोस्ट होती है इसीलिए इसके लिए निम्नलिखित योग्यता आपके पास होनी चाहिए जैसे की


उम्मीदवार ने 12वीं (Intermediate) पास की हो।

12वीं में Physics / Mathematics या संबंधित विषय होना चाहिए।

साथ ही Computer से जुड़ी योग्यता होनी चाहिए जैसे:

O Level Certificate, या Diploma in Computer / IT / Electronics Engineering जैसी मान्य तकनीकी योग्यता। 



UP Police Computer Operator 2026 Age Limit


उत्तर प्रदेश के भर्ती विज्ञापन के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है और साथ ही आपको बता दें कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु वर्ग में छूट दी जाती है जिसके लिए आपको विज्ञापन को विस्तृत रूप में पढ़ना चाहिए और यह छूट आपको सरकारी नियमों के अनुसार ही दी जाती है


UP Police Computer Operator 2026 Selection 


उत्तर प्रदेश कंप्यूटर ऑपरेटर के भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी सामान्य रूप से इसमें कई स्टेज शामिल होते हैं जैसे कि इसमें आपका Written Exam होगा जब आप रिटन एग्जाम पास कर लेंगे तो आपको टाइपिंग स्पीड के साथ-साथ कंप्यूटर स्किल में भी पास होना जरूरी होगा और अंत में फाइनल मेरिट के आधार पर ही आपका सिलेक्शन तय होगा हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं

Selection Process

1. Written Examination

2. Typing Test

3. Document Verification

4. Final Merit List 


UP Police Computer Operator Syllabus 2026


अगर आपने भी उत्तर प्रदेश पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए अप्लाई किया था तो आपको पता होना चाहिए कि इस भर्ती में पास होने के लिए आपके पास कौन-कौन से विषय की किताबें होनी चाहिए और उनको आप कैसे तैयार कर सकते हैं इस भर्ती परीक्षा में सामान्यतः General Knowledge, Reasoning और Computer Science से प्रश्न पूछे जाते हैं। संभावित exam pattern कुछ ऐसा हो सकता है: आप यह परीक्षा हल करने के लिए आपको लगभग 2 घंटे का समय दिया जाएगा और आपकी यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग सेंटर पर।

General Knowledge

Mental Aptitude / Reasoning

Computer Science




UP Police Computer Operator 2026 Admit Card कब आएगा?




जिन भी उम्मीदवारों ने इस पद के लिए आवेदन किया था , तो उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि Admit Card कब जारी होगा?

अभी तक admit card की exact date सामने नहीं आई है, लेकिन आमतौर पर परीक्षा से 7 से 15 दिन पहले admit कार्ड जारी किया जा सकता है। आप को बताते कि exam city slip और admit card परीक्षा से कुछ दिन पहले official portal पर जारी किए जाएंगे । Admit Card Download करने के लिए आपके पास नीचे दिए कुछ जरूरी चीजें होनी चाहिए और कि यदि आप चाहें, तो direct official portal के लिए यह link इस्तेमाल कर सकते हैं UPPRPB Official Website

Registration Number

Date of Birth / Password

Login Credentials



UP Police Computer Operator 2026 की तैयारी कैसे करें?


अगर आपने भी उत्तर प्रदेश पुलिस ऑपरेटर के पद के लिए अप्लाई किया था तो आपके दिमाग में यह चल रहा होगा कि अब आप ने भी इस पद के लिए आवेदन किया था और सोच रहे कि हम बाद में पढ़ लेंगे तो हो सकता है बाद में जब लोगों का रिजल्ट हो जाएगा तो उसको पछताना पड़ेगा तो इसलिए आपको इस परीक्षा को पास करने के लिए निम्नलिखित चीजों को ध्यान में रखना चाहिए जैसे की

1. Computer Subject को सबसे ज्यादा समय दें


यह एक Computer Operator की भर्ती है, इसलिए सबसे ज्यादा weightage computer knowledge का ही रहेगा। इसलिए अगर आप रोज सिर्फ 2 घंटे computer subject को देते हैं, तो यह आपकी rank में बड़ा फर्क ला सकता है।

2. Typing Practice अभी से शुरू करें


बहुत से उम्मीदवार केवल written exam पर ही फोकस करते हैं और typing test को हल्के में ले लेते हैं। इस गलती का नुकसान यह होता है कि आप इस पद से छूट जाते हैं आपको रोज कम से कम 20 से 30 मिनट टाइपिंग प्रैक्टिस करनी चाहिए आप इंग्लिश या फिर हिंदी में कर सकते हैं 


3. GK + Current Affairs को Ignore मत करें


UP Police की भर्ती में General Awareness हमेशा game changer होती है। इसलिए आपको रोज कम से कम इसकी प्रैक्टिस करना चाहिए और साथ ही साथ हफ्ते में एक बार मॉक टेस्ट जरूर करें


5. Previous Year Pattern समझें


अगर आपने भी इस भर्ती के लिए अप्लाई किया था तो आपको बता दें कि हर साल पेपर सेम तो नहीं आता लेकिन अगर आपने प्रीवियस ईयर के क्वेश्चन पेपर को हल कर लिया हैं तो आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई कर सकता है इसलिए आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपको पुराने पेपर का इस्तेमाल करके से ही करनी चाहिए आप को हफ्ते में एक बार मॉक टेस्ट को जरूर देना चाहिए अगर आप सच में selection चाहते हैं, तो सिर्फ मेहनत नहीं, सही दिशा में मेहनत करनी होगी। आप को 30-30-30 का Formula अपनाना चाहिए आपको बताते चले कि जो candidate रोज थोड़ा-थोड़ा consistent पढ़ते है, वही exam hall में सबसे ज्यादा confident होकर परीक्षा को हल करते हैं।


Conclusion


UP Police Computer Operator 2026 उन उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है जो सरकारी नौकरी के साथ-साथ technical/computer-based role में अपना करियर बनाना चाहते हैं। 1352 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर 2026 में लिखित परीक्षा आयोजित की जानी है, इसलिए अब तैयारी का सही समय यही है। 


Post a Comment

0 Comments

Show ad in Posts/Pages