UPSSSC Recruitment 2026: 2759 पदों पर निकली शानदार भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Type Here to Get Search Results !

UPSSSC Recruitment 2026: 2759 पदों पर निकली शानदार भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

0

अगर आप भी उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बहुत ही अच्छा मौका आया है UPSSSC Recruitment 2026 के तहत Technical Assistant Group C के 2759 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आपको बताते चले कि भरती उन युवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है जिन्होंने एग्रीकल्चर या उससे जुड़े विषय में पढ़ाई की है और सबसे खास बात वह सभी उम्मीदवार एक अच्छी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं 


आज सन 2026 में सरकारी नौकरी का मतलब सिर्फ नौकरी नहीं होता इस सरकारी नौकरी के साथ मिलने वाला सम्मान और आर्थिक सुरक्षा और भविष्य की शांति आदि होता है यही वजह है कि हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार सरकारी नौकरी पाने का सपना देखते हैं इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें पदों की संख्या भी अच्छी है, आवेदन शुल्क भी बहुत कम है और अगर आपकी तैयारी सही दिशा में है, तो यह मौका आपके करियर को नई दिशा दे सकता है।


इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से हम आपको UPSSSC Vacancy 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी को आसान हिंदी में समझाने वाले हैं, ताकि आपको अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत न पड़े।



UPSSSC Recruitment 2026 क्या है?


UPSSSC यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार के अलग-अलग विभागों में भर्ती निकलता है लेकिन इस बार आयोग ने कृषि विभाग के लिए Technical Assistant Group C के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आपने भी Agriculture fieldमें पढ़ाई की है और आप भी एक अच्छी नौकरी पाने का सपना देखते हैं तो यह मौका आपके लिए है तो यह भरती आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है कई बार तो ऐसा भी होता है कि छात्र मौका होते हुए भी उसको खो देते हैं क्योंकि उनके पास सही समय पर सही जानकारी नहीं पहुंच पाती है या उन जानकारी को वह नहीं ले पाते इसलिए सबसे जरूरी बात यह होती है कि आपको इस भर्ती से जुड़ी हर जानकारी आपके पास होनी चाहिए जो हम आपको इस पोस्ट में देने वाले


UPSSSC Technical Assistant Recruitment 2026 मुख्य जानकारी


सभी उम्मीदवारों को हम इस भर्ती से जुड़ी हुई कुछ जरूरी लेकिन महत्वपूर्ण बातों को नीचे बताने जा रहे हैं जो कुछ इस प्रकार है 

भर्ती संस्था: UPSSSC

पद का नाम: Technical Assistant Group C

कुल पद: 2759

विभाग: कृषि विभाग

नौकरी का स्थान: उत्तर प्रदेश

आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन

वेतनमान: ₹25,500 से ₹81,100

PET स्कोर होना आपके लिए इस पद के लिए आवेदन करने के लिए होना जरूरी है

UPSSSC Recruitment 2026 Important Dates


UPSSSC Technical Assistant Group C
 के भरती के लिए नोटिफिकेशन आ चुका है नोटिफिकेशन के अनुसार आपका आवेदन के प्रक्रिया में मई महीने में शुरू होने जा रही है हालांकि उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करते समय इन सभी जरूरी जानकारी को हल्के में लेते हैं और जब तारीख निकल जाती है तो उनको बाद में पछताने के अलावा कुछ भी हाथ में नहीं बचता इसलिए अगर अपने मन बना लिया इस आवेदन को भरने के लिए तो आपको इन तारीख को के बारे में पता होना चाहिए सबसे खास बात अगर आप इस आवेदन को बनना चाहते हैं तो अंतिम तिथि का इंतजार ना करें अंतिम तिथि पर वेबसाइट स्लो हो सकती है पेमेंट फेल हो सकती है वेबसाइट क्रॉस हो सकती है तो इसलिए समय पर अपना आवेदन को भर लें 

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 24 मार्च 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 मई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 11 जून 2026

फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 11 जून 2026

फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि: 18 जून 2026


UPSSSC Technical Assistant Group C vacancy निकली है?


आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार इसमें कुल 2759 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं हालांकि संख्या काफी अच्छी मानी जा रही है खासकर लाखों उम्मीदवारों के लिए जो काफी लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे जब किसी भर्ती में पदों की संख्या ज्यादा होती है, तो naturally उम्मीदवारों के लिए उम्मीद भी थोड़ी ज्यादा बनती है। हालांकि competition फिर भी रहेगा, लेकिन मौका भी उतना ही बड़ा है।

Category Wise Vacancy Details

General: 1692 पद

OBC: 573 पद

EWS: 275 पद

SC: 213 पद

ST: 06 पद

UPSSSC Recruitment 2026 Eligibility


बहुत से छात्र बिना पूरी जानकारी के फॉर्म भर देते हैं, और बाद में पता चलता है कि वे पात्र ही नहीं थे। इसलिए आवेदन करने से पहले यह section जरूर ध्यान से पढ़ना चाहिए।

1. PET 2025 Score जरूरी है

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का valid score होना चाहिए। इसका मतलब है कि अगर आपने PET नहीं दिया है, तो आप इस भर्ती में आवेदन नहीं कर पाएंगे।

2. शैक्षणिक योग्यता

अगर आपकी पढ़ाई इनमें से किसी क्षेत्र में हुई है, तो यह भर्ती आपके लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है।
उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई डिग्री होनी चाहिए:

B.Sc Agriculture

Horticulture

Forestry

B.Tech Agriculture Engineering

4 वर्षीय Home Science Degree


UPSSSC Recruitment 2026 Age Limit



इस विज्ञापन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए आपकी आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर ही की जाएगी हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु में छूट दी जाएगी यह छूट सरकारी नियमों के अनुसार ही दी जाएगी 

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष


चयन कैसे होगा?

लाखों उम्मीदवारों के मन में इस समय यही सवाल चल रहा होगा की आयोग द्वारा जारी इस विज्ञापन में टेक्निकल के इन पदों पर चयन कैसे होगा तो उसका जवाब यही है कि इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों के द्वारा ही पूरी की जाएगी जो कि नीचे दिया गया है

1. PET 2025 Score के आधार पर Shortlisting

2. मुख्य लिखित परीक्षा

3. Document Verification


Salary कितनी मिलेगी?


लाखों उम्मीदवारों का मोटिवेशन जो होता है सरकारी नौकरी पाने का वह होता है सैलरी और उससे मिलने वाली अन्य सुविधाएं जो कि हर उम्मीदवार जानना चाहता है अगर आप इस भर्ती के द्वारा चुन लिए जाते हैं तो आपको लेवल 4 के अनुसार ही वेतन मिलेगा इसके अलावा आपको सरकारी नौकरी में अन्य सुविधाएं और भत्ते दिए जाते हैं सबसे खास बात छात्रों का सरकारी नौकरी पाने का सबसे ज्यादा के सम्मान पाने का होता है
वेतनमान ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह

आवेदन शुल्क कितना है?


कई बार तो ऐसा होता है कि उम्मीदवार सिर्फ इसलिए फॉर्म नहीं भर पाए क्योंकि एप्लीकेशन की फीस बहुत ज्यादा होती है हालांकि इस भर्ती में फीस की राहत दी गई है क्योंकि फीस काफी कम है इतनी कम फीस होने की वजह से लगभग हर योग्य उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकता है इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आपकी फीस कुछ इस प्रकार हो सकती है

Application Fee


General: ₹25
OBC: ₹25
EWS: ₹25
SC: ₹25
ST: ₹25


UPSSSC Recruitment 2026 Apply Online – आसान स्टेप्स


1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

2. वहां Technical Assistant Group C Recruitment 2026 का लिंक खोजें

3. PET 2025 registration details से login करें

4. अपनी personal और educational details भरें

5. जरूरी documents upload करें

6. आवेदन शुल्क जमा करें

7. फॉर्म submit करके उसका print या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें


निष्कर्ष


UPSSSC Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और Agriculture field में career बनाना चाहते हैं। अगर आपके पास PET 2025 score है और आपकी योग्यता इस भर्ती के अनुसार है, तो यह आपके लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकता है।


Post a Comment

0 Comments

Show ad in Posts/Pages